फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Monkeys create panic in Santha, villagers upset

Sant Kabir Nagar News: सांथा में बंदरों का आतंक, ग्रामीण परेशान

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Monkeys create panic in Santha, villagers upset
सांथा में छत पर घूमते बंदर। संवाद
सांथा। विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में बंदरों का आतंक है। घरों की छतों पर दौड़ रहे बंदर किसी पर भी हमला कर देते हैं। लोग बंदरों से परेशान हो रहे हैं। एक बंदर मासूम को काटकर घायल भी कर चुका है। इन्हें पकड़ने के लिए पैसा भी खर्च हुआ, लेकिन बंदरों का आतंक कम नहीं हुआ। बंदरों के नाम पर फर्म ने पैसा ले लिया था। डीपीआरओ की जांच में इसकी पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

विकासखंड में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के सांथा, धोबहा, गंनवरिया गांवों में बंदरों का आतंक है। बंदरों को पकड़ने के लिए विकासखंड के ग्राम पंचायत धोबहा में 60 हजार रुपये 19 जून 2025 को जारी हुआ। उसके बाद एक-दो बंदरों को पकड़कर विभाग और फर्म ने भुगतान ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद डीपीआरओ मनोज कुमार यादव ने मौके पर जांच की थी। इसमें अनियमितता मिली थी, लेकिन उसके बाद मामला डंडे बस्ते में चला गया। बंदरों ने फिर आतंक मचाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण गोपाल मध्देशिया ने कहा कि अगर पिछली बार बंदरों को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ा गया होता तो आज यह हालत नहीं बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार ने कहा कि सरकार बंदरों को पकड़वाने के लिए ग्राम पंचायत को बजट तो दे रही, लेकिन इसका बंदरबांट हो रहा।

-----

बंदरों को पकड़ने के लिए गणेशा फर्म ने अपने फर्म पर भुगतान लिया था, यह गंभीर मामला है। एडीओ पंचायत से बात कर अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
-मनोज कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed