फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Monitoring of Baravafat procession through drone

Sant Kabir Nagar News: ड्रोन से हुई बारावफात के जुलूस की निगरानी

Tue, 17 Sep 2024 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of Baravafat procession through drone
हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर मगहर कसबे में जुलूस निकालते लोग।
- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जगह-जगह बांटी गई मिठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को नगर से देहात तक जुलूस ए मोहम्मदी निकाला। खलीलाबाद शहर में निकाले गए जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। धर्मसिंहवा कस्बे में ड्रोन से जुलूस की निगरानी हुई। विवाद न होने पाए, इसके लिए पीएसी के साथ ही पुलिस फोर्स मौजूद रही। जिले में पुरअमन के साथ जुलूस निकला, लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया। शहर में डीएम और एसपी ने भ्रमण कर जुलूस का जायजा लिया।
खलीलाबाद के अंसार टोला, विधियानी, बंजरिया और पठान टोले से जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से आजाद चौक पर स्टाल लगाया गया। जहां चेयरमैन जगत जायसवाल ने जुलूस में शामिल लोगों को फल वितरित किए। इस दौरान मौलाना राशिद, मुफ्ती नईम, अब्दुल्लाह खां, मास्टर वसीम, नूरूल्लाह खां, वसी खां, अय्यूब अंसारी, अहमद अली अंसारी, मास्टर मकसूद आदि मौजूद रहे। इधर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने शहर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान या मोहम्मद के नारों की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में नगर के हिंदू-मुस्लिम सभी लोगों के अलावा विभिन्न मदरसों के बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए चाय, पानी, मीठे आदि के स्टाल लगाए गए। जुलूस मोहल्ला शेरपुर, तकिया बाजार, रानी बाजार, शाही जामा मस्जिद, काजीपुर चौराहा, कताई मिल चौराहा होते हुए पुनःउक्त मदरसों पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर हाजी बदरे आलम अंसारी, मास्टर जहीर अहमद, अवधेश सिंह, हाजी मौलवी शौकत अली, रंजीत कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर खुर्द, मंझरिया पाठन, लोहरसान, बेलवा मिश्र, पसनारा, समथा, पवहरि, पजराभिरी, रमवापुर मिश्र, कुल्हडिया, जंगल दशहर, जंगल बेलहर में जुलूस निकाले इस दौरान एसओ जितेंद्र कुमार यादव, दिलीप कुमार, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
एसडीएम-तहसीलदार के नेतृत्व में तैनात रही फोर्स

धर्मसिंहवा। ईद मिलादुन्नबी पर सोमवार को धर्मसिंहवा कस्बे में प्रशासन के लगाए गए ड्रोन कैमरे की निगरानी में जुलूस निकाला गया। यहां बारावफात के जुलूस की अनुमति को लेकर दो पक्ष अपनी दावेदारी पेश कर रहे था। एक पक्ष से दारुल उलूम अहमदिया मेराजुल उलूम के पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना अली अहमद अनुमति मांग रहे थे, तो दूसरी तरफ मदरसे के प्रबंधक अकबाल अहमद अनुमति की दावेदारी पेश कर रहे थे।
तहसील प्रशासन ने रविवार को सभी से बातचीत की और अंततः मदरसे के वर्तमान प्रधानाचार्य को जुलूस की अनुमति तमाम शर्तों के आधार पर दी। सोमवार को मदरसे से प्रबंधक जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे, तो दूसरे पक्ष के मौलाना अली अहमद अपने आवास के सामने जुलूस की तैयारी कर रहे थे। मदरसे से आ रहे जुलूस में मौलाना अली अहमद भी शामिल हो गए। जुलूस में लोग काफी जोश के साथ मोहम्मद साहब की शान में नारेबाजी कर रहे थे। जुलूस कस्बे में भ्रमण करते हुए गौरी राई के बड़ौदा यूपी बैंक तक गया। इसके बाद मंसूरी मोहल्ला होते हुए आबादी क्षेत्र से गुजरकर दोबारा मुख्य बाजार में आ गया। जुलूस मेराज मंजिल (कस्बे में मदरसे का व्यावसायिक केंद्र) पर पहुंचकर दो भाग में बंटने लगा। जुलूस के दौरान प्रशासन की तरफ से ड्रोन कैमरा भी चलाया जा रहा था। इसके अलावा एक पक्ष भी ड्रोन कैमरा चल रहा था। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, एसओ पूनम मौर्या आदि मौजूद रहे।
00000000000
जुलूस के साथ लंगर और नात ख्वानी का आयोजन

धनघटा। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नाथनगर क्षेत्र में जगह- जगह जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों में त्योहार को लेकर सजावट की गई। क्षेत्र के रौजा, दोकड़ा, नाथनगर पुरानी बाजार, जयराम पट्टी, हरिहरपुर, महुली, मुखलिसपुर आदि जगहों के मदरसों से जिम्मेदारों की देखरेख और शिक्षकों के साथ बच्चों और लोगों ने भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में नात पढ़ी गई। इस दौरान देश में अमनचैन की दुआएं मांगी गईं।

000000000000
बखिरा में की गई तकरीर

बखिरा। बारावफात पर जुलूस के दौरान पुलिस चौकी के सामने तकरीर हुई। इस दौरान कुछ देर जुलूस के रुकने से जाम की स्थिति बन गई। डीएम और एसपी के पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाया और कुछ ही देर में जुलूस को आगे बढ़वा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed