{"_id":"67115105d2a31c014b05985f","slug":"money-sanctioned-condition-of-wards-not-improved-with-rs-5-crore-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-122407-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धन स्वीकृत... पांच करोड़ से नहीं सुधारी वार्डों की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धन स्वीकृत... पांच करोड़ से नहीं सुधारी वार्डों की दशा
Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
-इंटरलाॅकिंग, नाली, रिटेनिंग वाल आदि का होना है कार्य
-छह माह बाद भी नहीं शुरू हुए कार्य, परेशानी झेल रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व दो नगर पंचायतों में विकास कार्य के लिए करीब पांच करोड़ रुपये करी स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन छह माह बात जाने के बाद भी विकास के कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
राज्य नगरीय विकास अभिकरण द्वारा जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत हरिहरपुर और नगर पंचायत मगहर में इंटरलाकिंग, नाली निर्माण, क्रासिंग और इंटरलाकिंग जैसे कार्य कराए जाने के लिए 466. 81 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के लिए 176.91 लाख, नगर पंचायत हरिहरपुर के लिए 260.27 लाख और नगर पंचायत मगहर के लिए 29.62 लाख रुपये शामिल हैं। इससे मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलीन बस्ती विकास योजना के तहत कार्य कराए जाने हैं। धन स्वीकृत हुए छह माह से अधिक का समय बीत गया पर अभी तक कहीं भी कार्य शुरू नहीं हो पाया, जिससे यहां रहने वाले लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
00000000000000000
कार्य शुरू न होने से लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
शासन से धन उपलब्ध होने के बाद भी अभी तक विकास के कार्य नहीं शुरू कराए गए है, जिसके कारण लाेगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि शहर के मैलानी, छोटी सरौली, बगहिया सहित विभिन्न मोहल्लों में आने- जाने वाली सड़क बदहाल है। नालियां ठीक न होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके साथ अन्य समस्या बनी हुई हैं। इस क्षेत्र के निवासी राहुल कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि ने कहा कि सड़क, नाली आदि की समस्या बनी हुई हैं। यदि कार्य कराए जाते तो लाेगों को समस्याओं से निजात मिलती, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायतों को विकास के लिए धन उपलब्ध कराया गया है। कार्य जल्द से जल्द कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों की समस्याओं दूर हो सके।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम