फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Money returned from cyber thugs

Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगों से वापस कराए रूपए

Wed, 10 Jan 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Money returned from cyber thugs
मेंहदावल। थाना मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा कर पांच हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्प साइबर नंबर पर की। पुलिस टीम ने सक्रिय होकर 24 घंटे के अंदर पीड़ित के खाते में रुपये वापस कराए।
विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुमरिया बाबू निवासी गणेश कुमार पुत्र बृजभान साइबर ठगों के झांसे में आकर पांच हजार रुपये गंवा बैठे। जब उन्हें अपने साथ ठगी का अंदाजा लगा तो तत्काल साइबर हेल्प नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला मेंहदावल पुलिस के संज्ञान में आया तो थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने निरीक्षक राम वशिष्ठ, कांस्टेबल चंद्र वेद कन्नौजिया तथा सत्येंद्र चौहान के साथ मामले के खुलासे में लग गए।
विज्ञापन

पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि 24 घंटे के अंदर ठगी के पांच हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस आ गए। पीड़ित ने रुपये वापस आने के बाद पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed