{"_id":"5e776c9b8ebc3e77b5392e2e","slug":"mock-drill-conduct-in-distric-hospital-khalilabad-news-gkp3456505110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने के लिए जिला अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने के लिए जिला अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल
विज्ञापन
कोरोना बाइरस के चलते जिलाअस्पताल में मार्क ड्रिल करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से निपटने के लिए जिला अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल
- मरीज बने एक कर्मी को आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस के मरीज अगर आते है तो उनके कैसे निपटा जाएगा, इसको लेकर रविवार को जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों और कर्मियों ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान एक मरीज को एंबुलेंस से उतार कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इस कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से सुरक्षा ड्रेस में रहे।
रविवार को अचानक एक एंबुलेंस जिला अस्पताल में आकर रुकती है। उसमें से एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर लाद कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आइसोलेशन वार्ड में ले जाकर भर्ती करते है। उसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके सिन्हा, डॉ. जलज खरे, डॉ. एलसी यादव और डॉ. मुबारक, स्टाफ नर्स गीता और कर्मचारी मृत्युजंय गुप्त शामिल रहे। सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षा ड्रेस में थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि मॉक ड्रिल किया गया है ताकि अगर कोई कोरोना से संबंधित मरीज आ जाता है तो उसको कैसे सुरक्षित आइसोलेशन वार्ड रखा जाएगा और उसकी कैसे जांच की जाएगी और दवा दी जाएगी। इसके बारे में आइसोलेशन वार्ड के कर्मचारियों को पूरी जानकारी दी गई है। मॉक ड्रिल में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बधाई दी।