{"_id":"697cfc1fcf3f6da51209bb05","slug":"mobile-phone-missing-from-bardahiya-market-found-in-saudi-arabia-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145214-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सऊदी अरब में मिला बरदहिया बाजार से गायब मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सऊदी अरब में मिला बरदहिया बाजार से गायब मोबाइल
Sat, 31 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
-बरदहिया बाजार से 29 नवंबर को गायब कानपुर के व्यापारी का मोबाइल ओएलएक्स से खरीदा गया था
संतकबीरनगर। बरदहिया बाजार से गायब हुआ मोबाइल फोन सऊदी अरब से मिला है। कानपुर का व्यापारी बरदहिया बाजार में 29 नवंबर 2025 को आया था। उसका मोबाइल गायब हो गया। सूचना मिलने पर पुुलिस ने आईएमईआई नंबर के जरिए उस मोबाइल में लगे सिम नंबर पर कॉल की तो फोन उठाने वाले ने खुद को सऊदी में बताया। पता चाला कि यह मोबाइल ओएलएक्स एप पर बेचा गया था। वह मोबाइल कोरियर के जरिए वापस मंगाया गया।
पुलिस के मुताबिक, नवंबर माह में ही मोबाइल को एक अनजान व्यक्ति से कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने खरीदा था। पुलिस को उसने बताया कि मोबाइल बेचने वाले को पैसे की जरूरत थी। उससे वह मोबाइल खरीद लिया और सऊदी अरब चला गया।
इधर पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस करके व्हाट्सएप काल के माध्यम से पुलिस ने उससे संपर्क किया। मोबाइल अन्य का होने की जानकारी होने के बाद वह मोबाइल को कोरियर के माध्यम से भेज दिया। जो पिछले सप्ताह पुलिस को मिल गया।
विज्ञापन
इसी तरह बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाड़ु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से मोबाइल को ट्रेस किया गया है। सभी मोबाइल बरामद हो चुके हैं।
एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल धारकों के बीच उनका गायब मोबाइल सौंपा। एसपी ने मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
एसपी ने गुमशुदा 121 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में समय-समय पर सर्विलांस टीम व थानों के सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारी को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए निर्देश दिए गए थे। प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने जनपद के कई थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 121 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों का बरामद किया। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि मोबाइल की बरामदगी बिहार, मध्यप्रदेश, तमिलनाड़ु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों एवं विदेश से भी किया गया है। संजय चौधरी निवासी वैशाली बिहार का मोबाइल महराजगंज से, शिक्षक ज्योति प्रकाश तिवारी निवासी बैरिया जनपद बलिया का मोबाइल अंबेडकरनगर बस्ती बार्डर, नंदनी प्रजापति निवासी कोपिया थाना बखिरा का मोबाइल गोरखपुर से बरामद हुआ है।
0
गायब मोबाइल की CEIR.GOV.IN बेवसाइट पर दर्ज करा सकते है शिकायत
गायब हुए मोबाइल की शिकायत CEIR.GOV.IN वेबवसाइट पर दर्ज कर आईएमईआई ब्लाॅक अथवा ट्रेस कर किया जा सकता है। शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल धारक का आधार कार्ड, मोबाइल का बिल व संबंधित थानों पर दर्ज गुमशुदगी की कॉपी व मोबाइल धारक का विवरण, गुम मोबाइल के सिम नंबर, आईएमईआई नंबर व मॉडल नंबर की आवश्यकता होती है। सभी बरामद मोबाइल का वितरण उनके असली मालिकों को किया जा रहा है।