फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MMMUT team will do social audit of council schools

Sant Kabir Nagar News: एमएमएमयूटी की टीम परिषदीय स्कूलों की करेगी सोशल ऑडिट

Sun, 10 Nov 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
MMMUT team will do social audit of council schools
- जिले के 251 स्कूलों की होगी ऑडिट, बीएसए ने बीईओ को सहयोग के दिए निर्देश
विज्ञापन


संतकबीरनगर। जिले में परिषदीय स्कूलों की अब सोशल ऑडिट होगी। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीम जिले के 251 स्कूलों की ऑडिट करेगी। विद्यालयों में हुए कार्य को देखेगी। साथ ही बच्चों के शैक्षिक स्तर को जानेगी। बीएसए ने सभी बीईओ को टीम का सहयोग का निर्देश दिया है।
जिले में 1247 परिषदीय स्कूल है। इन स्कूलों में पढ़ाई का स्तर कैसा है और बच्चों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही है। कितने शिक्षक है और शिक्षक व बच्चों का अनुपात क्या है। साथ ही एमडीएम की गुणवत्ता, भवन की गुणवत्ता, अब तक कंपोजिट ग्रांट के तहत खर्च हुए रकम आदि की सोशल आडिट की जानी है। जिसके लिए शासन स्तर से विश्वविद्यालयों को जिला एलाट किया गया है। जिसमे जिले में मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीम को ऑडिट का जिम्मा दिया गया है। टीम ने इसके लिए कुल 251 विद्यालयों को चिन्हित किया है। इन विद्यालयों में जल्द ही टीम आएगी और अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके लिए बीएसए ने सभी बीईओ और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि विश्वविद्यालय टीम को अभिलेख उपलब्ध कराया जाए और ऑडिट में उनका सहयोग किया जाए।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीम 251 स्कूलों की सोशल आडिट करेगी। इसकी सूची आ चुकी है। इन विद्यालयों के शिक्षकों को सहयोग करने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed