फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mlc,sp

पंचायत चुनाव की हार पचा नहीं पा रही भाजपा : संतोष

Wed, 09 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
mlc,sp
सपा एमएलसी बोले, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पर की गई कार्रवाई गलत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में मिली जबरदस्त हार को भाजपा पचा नहीं पा रही है। सत्ता का गलत उपयोग कर राजनीतिक विरोधियों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। ये बातें बुधवार को क्षेत्र के लेदवाश्रीपाल गांव में सपा के एमएलसी संतोष उर्फ सन्नी यादव ने प्रेस वार्ता में कही। सांथा क्षेत्र के लेदवा श्रीपाल गांव में सपा के पूर्व जिला महासचिव अनवारूलहक के आवास पर पहुंचे एमएलसी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, भाजपा पार्टी पंचायत चुनाव में मिली हार से सदमे में चली गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो अगले सुबह उसके दरवाजे पर ईडी और सीबीआई पहुंच जाती है। विगत दिनों समाजसेवी और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार ने सपा का दामन थामा तो भाजपा रह नहीं पाई। अगले ही दिन फर्जी कार्रवाई कर दी गई। इस अवसर सपा के पूर्व जिला महासचिव अनवारुलहक, क्षेत्र पंचायत सदस्य तबस्सिर हुसेन, हरीशचंद्र चौधरी ,रामदयाल यादव ,रामसुख यादव ,सलाहुद्दीन खान ,कमरुदीन पठान ,अबरार अहमद, प्रभाकर चौधरी , मास्टर अबूबकर ,एखलाख खान ,मुकेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed