फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MLA Mehdawal meets Legislative Assembly Speaker Satish Mahana-

Sant Kabir Nagar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव के विकास के लिए विधायक ने की पहल

Mon, 11 Aug 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
MLA Mehdawal meets Legislative Assembly Speaker Satish Mahana-
विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलते विधायक मेंहदावल-
मेंहदावल। रक्सा गांव के एक ही परिवार के तीन भाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे 0। लेकिन आज भी यह गांव विकास की किरणों से अछूता है। बरसात के मौसम में यह गांव टापू बन जाता है। जर्जर पुलिया जिस पर बरसात में पानी लग जाता है लोग जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं। मेंहदावल विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर यहां विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात कर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रक्सा के बदहाली का मुद्दा उठाया। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान में लाते हुए बताया कि यह गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव है। एक ही परिवार के तीन भाई लालसा प्रसाद मिश्र, श्यामलाल मिश्र और द्विजेंद्र ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, अंग्रेजों की यात्राएं सही और जेल गए। लेकिन इस गांव में आज तक विकास की किरणें नहीं पहुंच पाई। बरसात के दिनों में बनकटा से रक्सा जाने के लिए बना पुल जर्जर है पुलिया की रेलिंग तक नहीं है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव में पक्की सड़क पुल का निर्माण, गांव में अन्य सड़क का निर्माण जल निकासी की व्यवस्था अंत्याेष्ठि संस्कार का निर्माण स्वतंत्रता सेनानी की बराखाल या उपयुक्त स्थान पर मूर्ति की स्थापना, सम्पूर्ण रक्सा गांव का विकास आदि पांच सूत्रीय मांगों को रखते हुए पत्र सौंपा।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक के मांग पत्रों को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त बस्ती को अग्रिम कार्रवाई के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed