फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mla meet roadways minister

Sant Kabir Nagar News: बस डिपो की स्थापना के लिए परिवहन मंत्री से मिले विधायक

Tue, 13 Dec 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
mla meet roadways minister
लखनऊ में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह को पत्रक देते सदर सांसद अंकुर राज तिवारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बस डिपो की स्थापना के लिए परिवहन मंत्री से मिले विधायक
विज्ञापन

- परिवहन मंत्री ने जमीन अधिग्रहण के दिए निर्देश : अंकुुरराज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद मुख्यालय खलीलाबाद में बस डिपो की स्थापना के प्रयास तेज हो गए हैं। मंगलवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की और रोडवेज के लिए जमीन के अधिग्रहण कराने की मांग उठाई। विधायक का कहना है कि परिवहन मंत्री ने प्रमुख सचिव परिवहन व डीएम को जमीन अधिग्रहण कराने के निर्देश दे दिए हैं।
1997 में जनपद के सृजन के बाद से ही खलीलाबाद में बस डिपो की स्थापना के लिए मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी है। इस मुद्दे पर अब सदर विधायक अंकुर राज ने प्रयास तेज कर दिए हैं। उनके प्रयास के बाद परिवहन निगम ने जमीन चिह्नित की है। इस बीच मंगलवार को सदर विधायक ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की और उन्हें रोडवेज के लिए जमीन अधिग्रहण कराने के संबंध में मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि परिवहन मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव परिवहन व डीएम को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं ताकि बस डिपो की स्थापना हो सके। विधायक के इस प्रयास से जिले के लोगों को बस पकड़ने के लिए मेंहदावल बाईपास पर खड़े होने से निजात मिलेगी और लोगों की बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed