फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MLA inaugurated newly constructed roads

Sant Kabir Nagar News: नवनिर्मित सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण

Mon, 23 Oct 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated newly constructed roads
सेमरियावां। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने रविवार को बीएमसीटी मार्ग पर स्थित सेमरियावां चौराहे से बाजार होते हुए गांव तक जाने वाले मार्ग व विधायक निधि से निर्मित सेमरियावां-केशवापुर मार्ग से सेमरियावां गांव तक जाने वाले इंटरलाकिंग मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि लोगों की मांग पर सड़क का निर्माण कराया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता खुशहाल है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की राह पर चल रही है। बिना भेदभाव के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सरकार की नीतियों से सभी वर्ग का विकास हो रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, अब्दुल बारी, फिरोज नदवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसागर चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता, संतराम वरुण, गोविंद जायसवाल, महमूद आलम चौधरी, प्रधान अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed