फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Missing clean sweeper in inspection of CDO

सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सफाईकर्मी

Fri, 07 Dec 2018 12:03 AM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Fri, 07 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Missing clean sweeper in inspection of CDO
सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। सीडीओ हाकिम सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह विकास खंड हैंसर बाजार के सेमरडाड़ी, सिरसी, पतजू और भरवलपर्वता गांव का निरीक्षण किया। सिरसी में सफाईकर्मी और स्वच्छता ग्राही अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दिए।   सीडीओ सबसे पहले सेमरडाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने सचिव राजेश कुमार से शौचालय निर्माण की जानकारी ली। शौचालयों प्रयोग के बारे में गांव वालों से पूछताछ की। बाद सिरसी गांव पहुंचे, सफाई कर्मी और स्वच्छता ग्राही के बावत जब पूछा तो पता चला कि वह नहीं है। भरवलपर्वता गांव में शौचालय निर्माण की गति धीमी देख उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ को निर्देशित किया कि गांव में सचिव, सफाई कर्मी और स्वच्छताग्राही रहकर शौचालय का निर्माण करा रहे हैं या नहीं, जिन गांवों में शौचालय बन चुके हैं, उन गांवों के लाभार्थी शत-प्रतिशत प्रयोग कर रहे हैं कि नहीं, इस पर नजर रखें।  ब्लॉक पर सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed