फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   milk seller died in accident

Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत

Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
milk seller died in accident
तिघरा गांव निवासी मृतक शिवदास यादव  के रोते बिलखते परिजन।संवाद
कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास देर रात में हुई घटना
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली/तिघरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली थाना क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास मंगलवार की देर रात घर से पेट्रोल भराने निकले दूधिया की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
आमी नदी के बालूशासन पुल पर मार्ग दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर बघौली चौकी पहुंची। पुलिस टीम के अनुसार, आमी नदी पुल के उत्तर वाहन का झटका लगने के कारण बखिरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिघरा निवासी शिवदास यादव (48) पुत्र स्वर्गीय कोमल यादव की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, शिवदास दूध का व्यवसाय करते थे। उनके बड़े भाई विंध्याचल ने बताया कि देर शाम को वाहनों की हड़ताल सुनकर वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गए थे। वापस आते समय आमी नदी के पास पुल पर पहुंचते ही पूरब पटरी पर शिवदास को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत गई।
विज्ञापन

अज्ञात कार चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से परिवार को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शिवदास के बड़े बेटे सर्वेश का विवाह 13 दिसम्बर को हुआ है। जबकि छोटा बेटा गंगेश 18 वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में मौत की सूचना के बाद पत्नी वृजवासिनी, पुत्र गंगेश, सर्वेश, माता पार्वती तथा भाई विंध्याचल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के शुभेच्छु परिजनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे।

कोट
दुर्घटना की सूचना के बाद बघौली चौकी पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा आदि कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। परिजन घटना के संबंध में जो तहरीर देंगे, उसके अनुरूप केस पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed