फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mihir topper, Varun second place

मिहिर बने टॉपर, वरुण को दूसरा स्थान

Fri, 03 May 2019 12:42 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 03 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mihir topper, Varun second place
मिहिर बने टॉपर, वरुण को दूसरा स्थान - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजे बृहस्पतिवार की दोपहर घोषित हो गए। खलीलाबाद शहर के ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के मिहिर ने 478 अंक यानी (95.6) प्रतिशत पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के वरुण मिश्रा ने 477 अंक यानी (95.4) प्रतिशत के साथ दूसरा और जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर के शिवम दूबे ने 475 अंक यानी (95) प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल खलीलाबाद के 225 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र मिहिर भट्ठ ने 478 अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इसके साथ ही पुष्पेंद्र यादव ने 94 प्रतिशत अंक, अदिति मिश्र ने 93 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुुर्वेदी, प्रधानाचार्य अजय भारद्वार, राजेश पांडेय, डीसी पांडेय, रवि सिंह आदि ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी तरह से सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कुल 217 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमे 194 बच्चे पास हुए। छात्रा अफीफा रहमान को 90 प्रतिशत स्थान लेकर विद्यालय टॉप किया। अजीत चौरसिया 88 प्रतिशत, मयंक चौधरी 87.8 प्रतिशत, अनुपमा पांडेय 87.4 प्रतिशत, शिवानी त्रिपाठी 86.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी,  प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, डॉ चिंतामणि उपाध्याय, बलराम यादव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में कुल 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 35 परीक्षार्थी पास हुए। विद्यालय के छात्र शिवम दुबे ने 475 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके सिंह, एसपी यादव ने बधाई दी है। प्रेमा एजुुकेशनल एकेडमी अछिया में कुल 21 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 20 बच्चे उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र वरण मिश्र ने 477 अंक हासिल का जिले में दूसरा स्थान पाया। बच्चों की सफलता पर विद्यालय परिवार में बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed