फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uproar continues for the second day over the death of an innocent child; road blocked.

Sant Kabir Nagar News: मासूम की मौत पर दूसरे दिन भी हंगामा, सड़क जाम

Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar continues for the second day over the death of an innocent child; road blocked.
मासूम की मौत के मामले में मेंहदावल में सड़क जाम करते परिजन-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। शुक्रवार को रोडवेज बस से कुचलकर हुई पांच साल के दिव्यांशु उर्फ झीनक की मौत पर परिजन ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद हंगामा शुरू कर दिया। शव घर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। गुस्साए परिजन बच्चे का शव लेकर रोडवेज बस स्टेशन के मुख्य गेट पर पहुंचे और मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
नगर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी राजदेव का पांच वर्षीय बेटा दिव्यांशु शुक्रवार दोपहर खेलते हुए बस स्टेशन परिसर में चला गया था, जहां गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस से कुचल कर उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस से शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजन ने बस स्टेशन के सामने सड़क पर शव रख दिया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि प्रशासन गरीब परिवार की मदद नहीं कर रहा है। परिजन ने चार सूत्री मांगें रखीं, जिसमें परिवार को 20 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जमीन का पट्टा और पीएम आवास शामिल है। इससे पहले भी परिजन ने शुक्रवार को दो बजे से शाम सात बजे तक रोडवेज तिराहे पर जाम लगाया था। उस दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने वार्ता के दौरान आश्वासन दिया और धरना समाप्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ और उसके शव परिजन को सौंपा गया। शनिवार को फिर से सड़क जाम की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ सर्वदमन सिंह, कोतवाल राकेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाने लगे।
करीब 35 मिनट तक चली जद्दोजहद के बाद परिजन लिखित आश्वासन पर अड़ गए। बाद में प्रभारी एसडीएम सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्हें परिजन ने मांग पत्र सौंपा।

एसडीएम के नियमानुसार हर संभव मदद दिलाने के आश्वासन पर दोपहर 3:25 बजे से लगा जाम शाम चार बजे के करीब खुल सका। इसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed