फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The life of Lord Shri Ram conveys a message of sacrifice and devotion to duty.

Sant Kabir Nagar News: प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग व कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है

Sun, 18 Oct 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The life of Lord Shri Ram conveys a message of sacrifice and devotion to duty.
पौली के धौरहरा में कथा का रसपान कराते कोकिल शुभम दास जी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौरहरा में चल रही गायत्री महायज्ञ व श्रीराम कथा में कथा वाचक शुभम दास ने शनिवार को प्रवचन में कहा कि कथा का श्रवण करने से मनुष्य के मन को शांति मिलती है और जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।
प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, सत्य, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर मनुष्य अपने जीवन को सुखमय और सार्थक बना सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण करने मात्र से मन में भक्ति और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना किया लेकिन कभी भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। उन्होंने माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राजमहल के सुखों का त्याग कर वनवास स्वीकार किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण मनुष्य तनाव और परेशानियों से घिरा रहता है। ऐसे में श्रीराम कथा का श्रवण उसे मानसिक शांति प्रदान करने के साथ ही परिवार और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed