फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegation made of demolishing a woman's house to seize the land

Sant Kabir Nagar News: जमीन कब्जाने के लिए महिला का घर ढहाने का लगाया आरोप

Sun, 18 Oct 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation made of demolishing a woman's house to seize the land
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के परजूडीह गांव में जमीन पर कब्जे के विवाद में एक महिला का घर गिरा दिया गया। विरोध पर उसकी सास के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

पीड़िता सुमन पाठक ने पांच नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सुमन पाठक के अनुसार, 14 अक्तूबर को धनंजय पाठक, रणंजय पाठक, संजय पाठक, मृत्युंजय पाठक और राकेश पाठक समेत कई लोग लाठी-डंडे और असलहों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने जमीन पर कब्जा करने के इरादे से सुमन का आवासीय घर गिरा दिया और वहां टाट व टीनशेड लगा दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं सुमन की सास को आरोपियों ने बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास का इलाज जिला अस्पताल खलीलाबाद में चल रहा है। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed