फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mercury reaches 43 degrees, heat wave alert for five days

Sant Kabir Nagar News: पारा 43 डिग्री पहुंचा, पांच दिन का हीट वेव अलर्ट

Sun, 09 Jun 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 43 degrees, heat wave alert for five days
संतकबीरनगर। तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार को जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अगले पांच दिन का हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। सुबह से ही तेज धूप और लू के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकले से लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। जो लोग घरों से निकले वह लोग मुंह पर गमछा बांधकर निकले और रोजमर्रा के जरूरी कामों को निपटाकर घर लौट गए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

शहर के मेंहदावल बाईपास और मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे आकर लोग तेज धूप से बचने का प्रयास करते रहे। इसी बीच अगले पांच दिन के हीट वेव की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड वार्ड सक्रिय कर दिए गए हैं, जहां पर इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। कुछ लोग शहर के विभिन्न स्थानों पर नींबू पानी, गन्ने का रस, बेल का शर्बत, सत्तू आदि की दुकानों पर पहुंचकर इसका सेवन कर रहे हैं। शहर में आए धनघटा निवासी रमेश कुमार, घनश्याम आदि ने कहा कि फिर गर्मी बढ़ गई है। इसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में छांव का इंतजाम न होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख चौराहों पर नहीं है पानी का इंतजाम
एक तरफ जहां भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग बेहाल हैं वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर पानी का इंतजाम करने में पालिका प्रशासन असफल साबित हुआ है। इसके कारण शहर आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हालांकि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल का कहना है कि चौराहों पर पानी का इंतजाम किया जा रहा है। प्रमुख जगहों पर पानी के टैंकर लगाए गए हैं।

अभी पांच तक दिन तक हीट वेव का असर रहेगा। तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। जरूरी न हो तो बाहर न निकले।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed