फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mercury dropped six degrees Celsius, no relief from heat wave

Sant Kabir Nagar News: पारा छह डिग्री सेल्सियस लुढ़का, लू से नहीं मिली राहत

Tue, 21 May 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 21 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped six degrees Celsius, no relief from heat wave
- सोमवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

-दोपहर में गर्म हवा चलने से सड़कों पर सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन गर्म हवा चलती रही। ऐसे में दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। दूसरी तरफ लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य महकमे ने कोल्ड वार्ड बनाकर इलाज की व्यवस्था की है। मौसम विज्ञानी की माने तो दो से तीन दिन में हल्की बारिश हो सकती है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिन में गर्म हवाएं चलने का सिलसिला जारी है। जिसके कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। जो लोग घर से बाहर आए वह मुंह पर गमछा बांधकर निकले। हालांकि शाम होने के बाद मौसम में नमी दिखी तो शहर में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन


अस्पतालों में डायरिया व बुखार के मरीज बढ़े
सीएचसी खलीलाबाद के डॉ. गौरव यादव ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में डायरिया, बुखार आदि के मरीज आ रहे हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही परामर्श भी दिया जा रहा है कि इस मौसम में सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम में उतार-चढ़ाव अभी बना रहेगा। कहीं-कहीं तेज हवा चलेगी। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। उम्मीद है कि दो से तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed