फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Menhdawal turns into a gambling den, operator on radar

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बना जुए का अड्डा, रडार पर संचालक

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Menhdawal turns into a gambling den, operator on radar
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में धड़ल्ले से जुआ खेला जा रहा है। इस दिशा में कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन ने यदि पूर्व में कार्रवाई की होती तो शायद गोरखपुर की सीमा में पीपीगंंज के व्यक्ति के साथ लूट की वारदात नहीं हुई होती। मेंहदावल के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गोरखपुर पुलिस ने भी खुलासा किया कि जुए में हारने के बाद मेंहदावल के युवक की मुखबिरी पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। लूट का शिकार पीड़ित व्यक्ति जुए में रकम जीतकर लौट रहा था। अब इस खुलासे के बाद स्थानीय पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की सीमा में 25 अप्रैल को लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद मेंहदावल में जुए का धंधा सुर्खियों में आया। अभी तक इसे संचालित करने वाले पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। लूट के मामले में मेंहदावल क्षेत्र के दो आरोपियों को गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा है। बाकी की तलाश टीम कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कस्बे में कई जगहों पर जुए के अड्डे हैं। यहां गोरखपुर, महराजगंज व सिद्धार्थनगर के सीमावर्ती इलाकों से लोग जुआ खेलने आते हैं। इसके अलावा नेपाल से भी लोगों के जुआ खेलने के लिए आने की चर्चा है। जुए के इस खेल से धंधेबाज काफी मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
रास्ते पर रहते हैं मुखबिर, संचालक को देते हैं सूचना
कस्बा निवासी विनोद कुमार, राहुल प्रभाकर, बृजेश कुमार व प्रमोद आदि का कहना है कि जुए का अड्डा संचालित करने वाले रास्ते पर अपने आदमी लगा रखे हैं। जब भी कोई संदिग्ध या प्रशासनिक व्यक्ति वाहन जुआ अड्डा की तरफ जाते दिखता है तो तुरंत मोबाइल से सूचना कर दी जाती है। जिस पर लोग सतर्क हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से जुए के अड्डों को बंद कराने तथा इसे संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

----
धंधा बंद कराने की मांग करने वालों को दी जा रही धमकी
मेंहदावल। कस्बे में ऑनलाइन गेम मटका जुआ के नाम से चर्चा में है। जानकारी के अनुसार इससे जुड़ी खबर प्रकाश में आने के बाद जुआ संचालित करने वाला व्यक्ति लोगों के घर पर पहुंचकर धमकी दे रहा है। कुछ लोगों ने मटका जुआ को बंद कराने की मांग की थी। एक व्यक्ति ने बताया कि एक युवक ने मेरे घर पर आकर धमकी दी। बता दें कि जुए का खेल लंबे समय से चल रहा है। युवा पीढ़ी का इसमें कॅरिअर बर्बाद हो रहा है। लोगों ने इसे बंद कराने की मांग की है।
------
कोट,

जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर पूर्व में कार्रवाई की गई है। जिन जुए के अड्डों का मामला प्रकाश में आया है, उनकी जांच कराई जा रही है। इसे जो लोग संचालित करते हैं, उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed