{"_id":"65a187acbc827718a0014a94","slug":"menhdawal-police-meeting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-8206-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल पुलिस हुई सतर्क, संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल पुलिस हुई सतर्क, संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश
Sat, 13 Jan 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
22 जनवरी से 26 जनवरी तक गेस्ट हाउस में रुकने वालों की मांगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। शुक्रवार को मेंहदावल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित होटल, ढाबा तथा गेस्ट हाउस के स्वामियों के साथ पुलिस ने बैठक की। इस दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गेस्ट हाउस व होटलों में आने वाले तथा रुकने वाले लोगों की डिटेल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।
मेंहदावल थाना परिसर में थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने शुक्रवार को क्षेत्र में संचालित समस्त ढाबा संचालकों, होटल तथा गेस्ट हाउस चलाने वालों के साथ बैठक की। बैठक में थानाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक गेस्ट हाउस तथा होटल में रुकने वालों की पूरी डिटेल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराने के साथ ही पुलिस प्रशासन के संपर्क में लोग रहेंगे। किसी भी प्रकार से ढाबा, होटल तथा गेस्ट हाउस में संदिग्ध दिखने वाले किसी व्यक्ति की सूचना कदापि न छिपाएं। तत्काल गोपनीय तरीके से इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कार्रवाई करेगी। यदि किसी संदिग्ध की सूचना छिपाने का प्रयास किया गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अमित सिंह, संतोष अग्रहरि, गोलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।