फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Memorandum given to Nishad party MP

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद को दिया ज्ञापन

Fri, 16 Nov 2018 11:38 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Fri, 16 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given to Nishad party MP
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांसद को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने तथा प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की है।  
विज्ञापन


निषाद पार्टी के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जनक नंदनी निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सांसद शरद त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केवट, मल्लाह, कहार, कश्यप, निषाद, रैकवार, बाथम, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, धीमर, भर, राजभर आदि जाति को पिछड़ी जाति की सूची से हटाकर इन्हें अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए और इन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सात जून-2015 में कसरवल में रेल रोको आंदोलन हुआ था। इसके बाद तीन जुलाई को मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में हुए धरना में तत्कालीन सांसद एवं वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मांग का समर्थन किया था। अब उनकी सरकार है तो हमारी मांगों को पूरा किया जाए।  
विज्ञापन

इस दौरान अरविंद निषाद, हरिराम निषाद, महाबल निषाद, मेवाती निषाद, अनारपाती निषाद, कुसुम निषाद, रमेश निषाद, मंजू निषाद, कमलेशआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed