{"_id":"660709b8a4707dcc0c041024","slug":"mehndawal-police-deposited-150-weapons-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111989-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल पुलिस ने 150 असलहे जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल पुलिस ने 150 असलहे जमा कराए
Sat, 30 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
- दो के विरुद्ध गैंगस्टर व छह पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
11 संवेदनशील व एक अति संवेदनशील बूथ चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता की घोषणा होने के बाद से ही मेंहदावल पुलिस ने 244 लाइसेंसी असलहों में से 150 असलहे जमा करा लिए हैं। जबकि दो लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर व छह पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।
जिले में 25 मई को छठे चरण में चुनाव होना है। मेंहदावल थाना क्षेत्र में कुल 244 असलहे लाइसेंसी हैं। पुलिस ने अब तक 150 लोगों के असलहे जमा करा लिए हैं। शेष असलहों को जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने इस माह छह लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है जबकि दो के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई पुलिस ने की है। कच्ची शराब को लेकर भी पुलिस ने क्षेत्र की छापा मारना शुरू कर दिया है। वहीं क्षेत्र में पुलिस ने 11 संवेदनशील व एक अति संवेदनशील बूथ को चिह्नित किया है।