फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting conduct for kisaan mahapanchyat planning

किसान महापंचायत की सफलता के लिए बनाई रणनीति

Sun, 21 Feb 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
meeting conduct for kisaan mahapanchyat planning
किसान महापंचायत की सफलता के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

- 25 फरवरी को मुण्डेरवा में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को खलीलाबाद के सरौली स्थित काली मंदिर परिसर में हुई। 25 फरवरी को मुण्डेरवा में होने वाली किसान महापंचायत की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्रा ने की।

मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष सुबाष चंद्र किसान ने कहा कि 25 फरवरी को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का आगमन हो रहा है। वह किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं, किसानों व मजदूूरों से आह्वान किया कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में मुण्डेरवा पहुंचे। जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार मनमाने ढंग से तीनों कृषि कानून को लागू करने पर आमादा है लेकिन इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बैठक में हृदयराम यादव, राम तिलक, राम दरश सादव, रमई प्रसाद, रामा यादव, करम हुसेन, हरिहर यादव, अजीत यादव, प्रेम नारायण पाठक, दयाराम विश्वकर्मा, अशोक मिश्रा, रूद्रनाथ मौर्य, जमुना प्रसाद, संतराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed