{"_id":"62092dcc8b088d11f25bab25","slug":"meenu-singh-niskhashit-from-congress-khalilabad-news-gkp4268188108","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित
- पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह जानकारी रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने दी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह पार्टी के निर्णय के विपरीत पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। पार्टी के निर्णय के विपरीत जाकर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी से घोषित प्रत्याशी रफीका खातून के विरोध में 11 फरवरी को पीस पार्टी के टिकट पर नामांकन पत्र दाखिल किया है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसी वजह से उन्हें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष को भी भेज दी गई है।