{"_id":"63fba469c95c0c870300b934","slug":"medicinal-plants-planted-in-herbal-garden-khalilabad-news-c-7-1-67723-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हर्बल गार्डन में लगाए गए औषधि पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हर्बल गार्डन में लगाए गए औषधि पौधे
Sun, 26 Feb 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
age No : 2खलीलाबाद सीएचसी में हार्बल गार्डेन लगाए गए पौधे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकसित किया जा रहा है गार्डन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में लोगों के इलाज के साथ प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के लिए हर्बल गार्डन विकसित किया जा रहा है। यहां पर विभिन्न प्रकार के औषधि पौधे लगाए गए हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में बने हर्बल गार्डन में एलोविरा, अश्वगंधा, शमी, गुलमार्क, स्टीरियां, लौंग, अजूबा, नींबू, गुलाब, गुलदावरी आदि के पौधे लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा अन्य औषधि पौधे लगाए जाने की योजना है, ताकि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा सके और लोग इन औषधि पौधों के जरिए विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात पा सके।
कोरोना महामारी के दौर से लोग अब अपने सेहत को लेकर काफी जागरूक हुए हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोगों में आयुर्वेदिक औषधि सेवन करने का प्रचलन बढ़ रहा है। तुलसी, गिलोय, पुदीना, लेमन ग्रास इत्यादी कई ऐसे पौधे हैं जिसकी ताजी पत्तियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव का कहना है कि परिसर में हर्बल गार्डन विकसित किया जा रहा है। यहां विभिन्न प्रकार के औषधि पौधे लगाए गए हैं। अभी और भी औषधि पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि औषधि पौधे कई बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक होते हैं।