{"_id":"58de9c9c4f1c1b1b4063d9f9","slug":"meat-businessmen-surrounded-the-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट कारोबारियों ने पालिका अध्यक्ष का घेराव किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट कारोबारियों ने पालिका अध्यक्ष का घेराव किया
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
मीट कारोबारियों ने हड़ताल के तीसरे दिन शुक्रवार को दुकानें बंद कर पालिका अध्यक्ष का घेराव किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट कारोबारियों ने हड़ताल के तीसरे दिन शुक्रवार को दुकानें बंद कर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल का घेराव किया। मीट कारोबारियों ने इस दौरान मांग की कि दुकान लगाने के लिए स्थायी रूप से व्यवस्था की जाए। साथ ही दुकानों के लाइसेंस का रिन्यूअल किया जाए।
मीट व्यवसायी संघ के संरक्षक रुस्तम खान व अध्यक्ष मो. असलम के नेतृत्व में मीट कारोबारियों ने दुकानें बंद रखी। इसके बाद मीट कारोबारी नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंच गए और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल का घेराव किया। इस दौरान मीट कारोबारियों ने कहा कि प्रदेश में नाजायज बूचड़खाने के नाम पर हो रही कार्रवाई से जिले में मुर्गा, बकरा, मछली विक्रेताओं को भी तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।
शहर से ग्रामीण क्षेत्र में कारोबार डरे हुए हैं। मीट कारोबारियों ने कहा कि जिन लोगों को लाइसेंस दिया गया था, उसकी मियाद भी 31 मार्च को पूरा हो गई है। ऐसे में दुकानों के लाइसेंस का रिन्यूअल कैंप लगाकर किया जाए। इसके साथ दुकानदारों की सहूलियत के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई जाए। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद अकरम, मोहम्मद हयात, अब्दुल कादिर, सगीर अहमद, शब्बीर अहमद, अब्दुल रउफ, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद तारीक मौजूद रहे।