{"_id":"674dfda8568f6391aa009988","slug":"measurement-of-playground-done-in-presence-of-police-force-digging-of-foundation-started-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124835-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस बल की मौजूदगी में हुई खेल मैदान की पैमाइश, नींव खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस बल की मौजूदगी में हुई खेल मैदान की पैमाइश, नींव खोदाई शुरू
Tue, 03 Dec 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के बढ़याबाबू में खलिहान की जमीन पर खेल मैदान के निर्माण के विवाद का हल सोमवार को एसडीएम और सीओ ने समाप्त करा दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने खेल मैदान की पैमाइश की। इसके बाद जेसीबी लगाकर नींव की खोदाई का कार्य शुरू कराया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी को लेकर चर्चा थी।
रविवार को हुए बवाल को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरती। एसडीएम सदर शैलेश दुबे, सीओ केशवनाथ व तहसीलदार जनार्दन की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ सोमवार को विवादित भूमि की निशानदेही की गई। प्रशासन ने मौके पर जेसीबी लगाकर बाउंड्रीवॉल के लिए नींव की खोदाई का कार्य भी शुरू करा दिया है।
बढ़या बाबू में खेल मैदान का शिलान्यास हो चुका है। जमीन की चिह्नांकन के लिए राजस्व की टीम रविवार को बढ़या बाबू गांव में गई थी, लेकिन विरोधियों ने राजस्व टीम द्वारा की जा रही पैमाइश का विरोध करते हुए विरोधियों ने लेखपाल की पिटाई की थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने राजस्व निरीक्षक रमेश चंद की तहरीर पर गांव के आकाश सिंह, ध्रुवचन्द सिंह, पवन सिंह व अर्जुन सिंह के खिलाफ लोकसेवक के काम में बाधा डालने, मारने-पीटने, अपहरण का प्रयास और अपमानित करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इधर पैमाइश के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी होने से मौके पर शांति रही।
प्रशासन ने खेल मैदान की पैमाइश कराई। इसके बाद जेसीबी द्वारा खेल मैदान की बाउंड्रीवाल के लिए नींव कार्य भी प्रशासन ने शुरू करा दिया है। देर शाम तक सीओ मेंहदावल केशवनाथ व एसओ बखिरा पुलिसबल के साथ मौके पर जमे रहे। एसओ लाल बिहारी निषाद ने बताया खेल मैदान के लिए नींव की खोदाई कार्य शुरू करा दिया गया है।