फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   may be deprived of scholarship

Sant Kabir Nagar News: छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं तीन हजार छात्र

Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
may be deprived of scholarship
संतकबीरनगर। छात्रों की बायोमेट्रिक एंथेटिकेशन कराने में शैक्षिक संस्थान लापरवाही बरत रहे हैं। सिर्फ आठ सितंबर तक मौका है, अन्यथा 3000 छात्र छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि विभाग की छात्रवृति योजना के तहत वर्ष 2022-23 में जनपद के 159 शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत 9,399 विद्यार्थियों का कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से बायामेट्रिक एंथेटिकेशन कराया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से तीन बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। आठ सितंबर (शुक्रवार) तक मौका है। अभी तक तीन हजार से अधिक छात्रों की बायोमेट्रिक एंथेटिकेशन नहीं हो पाई है। ऐसे में सभी शैक्षिक संस्थानों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित बीएलई से समन्वय करके वंचित छात्रों का बायोमेटिक एंथेटिकेशन कराना सुनिश्चित कराएं। अन्यथा की दशा में शैक्षिक संस्थानों की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें काली सूची में डाला जाएगा। आगामी वर्ष में किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ नहीं ले सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed