फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman's body found hanging from a noose under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 01 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose under suspicious circumstances
मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव निवासी विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के बरामदे से फंदे से लटका मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र के गौहनिया निवासी मोनी यादव की शादी शादी तीन वर्ष पूर्व सुखलाल यादव निवासी पंडितपुरवा के साथ हुई थी। मोनी यादव का पति सुखलाल यादव व देवर धर्मेंद्र यादव, अमरजीत यादव सभी बाहर नौकरी करते हैं। घर पर ससुर संतराम यादव व सास शांति देवी के साथ वह रह रही थी। उसके सास ससुर काफी बुजुर्ग हैं। दोनों मेंहदावल पूजा का सामान लेने गए थे। शुक्रवार की शाम तीन बजे मोनी का शव घर के बरामदे में टीन सेड के पाइप के सहारे लटकता हुआ गांव के लोगों ने देखा। ग्राम प्रधान की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट के साथ जांच पड़ताल शुरू की। मोनी की 9 माह की एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed