{"_id":"6ab960c99168b1cb7105c4de","slug":"markets-remained-at-a-standstill-due-to-three-days-of-rain-activity-picked-up-again-as-the-weather-cleared-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157994-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन दिन की बारिश से बाजार रहा ठप, मौसम खुला तो लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन दिन की बारिश से बाजार रहा ठप, मौसम खुला तो लौटी रौनक
विज्ञापन
तीन दिन की बारिश के बाद सेमरियावां चौराहे पर कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग -संवाद
सेमरियावां। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश का असर क्षेत्र के बाजारों और छोटे-बड़े कारोबार पर साफ दिखाई दिया। बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जिससे दुकानदारों का कारोबार लगभग ठप रहा। रविवार को मौसम साफ होते ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। दुकानों पर ग्राहक पहुंचे और खरीदारी शुरू होने से व्यापारियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, सेहुड़ा, दानोकुइयां, नव्वागांव, चिउटना, सालेहपुर, दुधारा, टेमारहमत, लोहरौली और करही समेत क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर रविवार को मौसम साफ होते ही चहल-पहल बढ़ गई। कपड़ा, किराना, सब्जी, जूता-चप्पल, मोबाइल और अन्य दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। तीन दिन तक बारिश के कारण खाली पड़ी दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू होने से व्यापारियों को कुछ राहत मिली।
दुकानदार अब्दुल बारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण तीन दिनों तक ग्राहक बाजार नहीं पहुंच सके। दुकानें खुली रहने के बावजूद अधिकांश समय ग्राहक नहीं आए। रविवार को मौसम साफ होने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ी है। इससे कारोबार में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
दुधारा बाजार के दुकानदार जावेद अहमद ने बताया कि लगातार बारिश का सीधा असर रोजाना की बिक्री पर पड़ा। बारिश के दौरान लोग घरों से निकलने से बच रहे थे। रविवार को मौसम साफ होने के बाद ग्राहक बाजार पहुंचे और खरीदारी की। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिली है।