फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Market traders Secretary hoop against recovery

वसूली के विरोध में व्यापारियों ने मंडी सचिव को घेरा

Fri, 06 Nov 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Fri, 06 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
 नवीन मंडी में व्यापारियों ने मंडी सचिव पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उनका घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर दिया और मंडी सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने सचिव से अवैध वसूली को बंद किए जाने की मांग की है। करीब दो घंटे तक व्यापारियों ने मंडी परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन


मंडी सचिव के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने घेराव समाप्त कर दिया। गुरुवार को सुबह के समय नवीन मंडी समिति में एक ट्रक खड़ा था। मंडी सचिव मौके पर पहुंचे और ट्रक को बाहर करवाने लगे। इसके साथ ही फुटकर व्यापारियों को भी वहां से बाहर जाने को कहा। जिससे व्यापारी नाराज हो गए।
विज्ञापन


ट्रक मालिक उस्मान अली ने मंडी सचिव पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अन्य व्यापारियों को इसकी सूचना दी।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री श्रवण कुमार अग्रहरि और सपा नेता रमेश यादव पहुुंच गए। व्यापारियों ने नवीन मंडी के सचिव का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 व्यापारियों का आरोप था कि नवीन मंडी के सचिव अवैैध वसूली करते हैं जो व्यापारी पैसा नहीं देते हैं उन्हें परिसर से बाहर कर देते हैं। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने नवीन मंडी का मेन गेट बंद कर दिया और सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। व्यापारियों ने सचिव से अवैध वसूली बंद किए जाने की मांग की।


 करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद सचिव के आश्वासन पर व्यापारियों ने घेराव समाप्त कर दिया।अनिल, कुरबान अली, लाला, एहसान अहमद, कन्हैया, संतोष आदि मौजूद रहे। नवीन मंडी खलीलाबाद के सचिव अमित गुप्त का कहना है कि व्यापारियों द्वारा लगाया गया आरोप  बेबुनियाद है।

 परिसर में एक ट्रक खड़ा था उसे किनारे करने के लिए कहा गया ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। व्यापारियों को कोई समस्या थी तो उसे कहना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed