फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   March from Menhdawal to Langdisai, Nishad Party workers met injured Akash

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल से लंगडीसई तक मार्च, घायल आकाश से मिले निषाद पार्टी के कार्यकर्ता

Mon, 20 Apr 2026 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
March from Menhdawal to Langdisai, Nishad Party workers met injured Akash
मेंहदावल से सईलंगड़ी तक पैदल यात्रा करते निषाद पार्टी के कार्यकर्ता व सुरक्षा में लगी पुलिस। सं
मेंहदावल। कस्बे में हुए विवाद को लेकर सोमवार को माहौल गर्म रहा। निषाद पार्टी के कार्यकर्ता नगर के गंगासागर पोखरे पर एकत्रित हुए। इसकी सूचना पर मेंहदावल तथा बखिरा की फोर्स भी पहुंची।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रभान निषाद से वार्ता के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। निषाद पार्टी के बैनर तले लोगों ने पैदल लंगडीसई गांव तक मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने विवाद के दौरान घायल आकाश साहनी से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पैदल मार्च कर रहे लोगों की सुरक्षा में लगी रही।
विज्ञापन

वहीं क्षत्रिय समाज ने भी हिंसा भड़काने वाले लोगों के विरुद्ध आवाज उठाई। मेंहदावल डाक बंगला के सामने स्थित बाग में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने मीडिया के सामने पूरे विवाद को रखते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान शेष प्रताप सिंह, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह मुन्ना, पूर्व सभासद रवि सिंह आदि का कहना था कि निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनर्गल प्रलाप कर समाज को गुमराह कर रहे हैं। यह टैक्सी स्टैंड पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला है। इसे जातीय रंग दिया जा रहा है। पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले लोगों को बचाने के लिए कुछ लोग लोगों को गुमराह कर रहे हैं।


-------
सोशल मीडिया पर थाना फूंकने की धमकी

सोशल मीडिया पर वर्तमान में दो पक्षों के विवाद के बाद प्रतिक्रिया तेज हो गई है। पवन निषाद नाम के एक युवक ने मेंहदावल थाना को सोशल मीडिया पर फूंकने की बात लिखी है। वहीं अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध कई तरह के बयानबाजी को हवा दी है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

--------------------

पुलिस पर हमला मामले में कार्रवाई करे प्रशासन
मेंहदावल। भाजपा के जिला मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि दो पक्षों के विवाद को जातीय तूल दिया जा रहा है। प्रशासन को पुलिस पर पथराव व हमला करने के मामले में तत्काल आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed