फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   many woter laughed and go away

अधिकांश वोटर मुस्कराए और चल दिए

Thu, 03 Mar 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
many woter laughed and go away
अधिकांश वोटर मुस्कराए और चल दिए
विज्ञापन

प्रशासन की चौकसी का मतदान केंद्रों पर दिखा असर
राजनीतिक दलों के साथ आस-पास के लोग मतदान केंद्रों के बाहर रहे जमा
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। प्रशासन की चौकसी और निर्वाचन आयोग की कारगर रणनीति का मतदान केंद्रों पर साफ असर दिखा। नतीजतन बीएलओ और प्रत्याशियों के एजेंट के जरिए मतदाताओं को घरों पर वोटर पर्ची पहले ही पहुंचा दी गई थी। बूथों से 100 मीटर दूर भी प्रत्याशियों का तंबू नहीं दिखा। मतदान के लिए आए वोटरों से जब पूछा गया, वे किस आधार पर प्रत्याशियों को वोट दे रहे हैं, तो अधिकांश वोटर मुस्कराकर चल दिए।
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद दिखे तो एजेंटों को बाहर बैठाया गया था। साथ ही बीएलओ भी वोटर लिस्ट लेकर मुस्तैद रहे। चौराहे पर राजनीतिक दलों के लोगों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा थी। मतदान के प्रति उनमें खासा उत्साह दिखा। एक-एक वोटर को बूथ तक पहुंचाने में कुछ युवा जुटे रहे। प्राथमिक विद्यालय मड़या पर मतदान के दौरान सुबह ही रसोइयां मतदान कार्मिकों के लिए भोजन बनाती नजर आई। जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आशा कार्यकर्ता मास्क, सैनिटाइजर और तापमान नापने की मशीन लेकर मतदाताओं का हाथ सैनिटाइज कराने में लगी रही। प्राथमिक विद्यालय डीघा पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। जबकि दो रसोइयों मतदान कार्मिको के लिए भोजन बनाने में जुटी रहीं। रसोइयां राजमती ने बताया कि उन्हें भोजन बनाने के लिए कहा गया है, ऐसे में वह इस कार्य में जुटी हुई हैं। बाहर मिले मतदाताओं ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने फोटो युक्त पर्ची देकर राह आसान कर दी है। मतदाताओं के बीच जगह-जगह चर्चा रही कि मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। लोग घरों से निकल रहे हैं और मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के लिए आए कुछ वोटरों से पूछा गया कि किस आधार पर अपना प्रत्याशी चुन रहे हं तो वह लोग मुस्कराकर चल दिए। कहीं न कहीं यह मुस्कान बदलाव का संकेद रे रही हैं। संवाद
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे हल्की हुई लाइन तो दो बजे के बाद लगी लंबी कतार
संतकबीरनगर। सुबह सात बजे बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई। शुरुआती दौर में तो आसानी से वोट डाले गए, लेकिन आठ बजे बूथों पर भीड़ बढ़ गई। पूर्वांहन 11 बजे तक बूथों पर वोट डालने के लिए लोग कतार में लगे रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कहीं-कहीं भीड़ छंट गई। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय मड़या, फैजान इंटर कॉलेज मोतीनगर में 12 बजे के करीब भीड़ इक्का दुक्का ही रही। दोपहर दो बजे के बाद फिर इन मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ी। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ कौस्तुभ ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बने बूथों का निरीक्षण किया और मतदाताओं का मतदान के प्रति हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed