{"_id":"662d4f6fc562344a18045854","slug":"manbadhas-beat-up-a-family-threshing-wheat-case-against-two-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-113448-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने गेहूं की मड़ाई कर रहे परिवार को पीटा, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने गेहूं की मड़ाई कर रहे परिवार को पीटा, दो पर केस
Sun, 28 Apr 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के टांड़ा टोला लखरैया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टांड़ा टोला लखरैया में मनबढ़ों ने गेहूं की मड़ाई कर रहे परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
ग्राम निवासी प्रभावती देवी ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल को रात आठ बजे वह दो पुत्रियों के साथ गेहूं मड़ाई में सहायता कर रही थीं। इस दौरान गांव के सोनू व सुशीला गाली देते हुए बेटियों को मारने-पीटने लगे। बेटियों के चिल्लाने पर पति परशुराम बचाव में आए तो उनको भी पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना में पति का जबड़ा टूट गया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।