फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   man died, nephew blame for murder

भूमर हड़पने के लिए हत्या का लगाया आरोप

Tue, 16 Jul 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
man died, nephew blame for murder
महुली थाना क्षेत्र के महोबरा गांव का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महोबरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की सोमवार देर रात बस्ती के एक अस्पताल मेें इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को दोपहर बाद शव गांव आने पर मृतक के भतीजों ने अपने सौतेले भाई पर जमीन के लालच में बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महोबरा निवासी हरिराम चौधरी व रामशबद चौधरी सगे भाई थे। रामशबद चौधरी की पहली पत्नी की मौत हो जाने पर उसने दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी से एक पुत्र प्रहलाद है। जबकि दूसरी पत्नी से चार पुत्र हैं। रामशबद चौधरी के दूसरा भाई हरिराम चौधरी की शादी नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार हरिराम के नाम से करीब सात बीघा खेत है। बुढ़ापे में वह कभी भाई रामशबद के पास तो कभी भतीजा प्रह्लाद के पास रहते थे। कुछ दिनों से हरिराम भतीजे प्रहलाद के पास थे। सोमवार को तबियत खराब होने पर प्रह्लाद इलाज के लिए बस्ती के एक अस्पताल में ले गए थे। प्रहलाद का कहना है कि इलाज के दौरान हरिराम चौधरी की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर में शव लेकर जब प्रहलाद गांव महोबरा पहुंचा तो सौतेले भाईयों ने चाचा हरिराम चौधरी की संपत्ति के लालच में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हरिराम चौधरी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मृतक के भतीजों ने अपने सौतेले भाई पर संपत्ति हड़पने की नियत से हत्या का आरोप लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed