फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mamta from Danokuiyan and Ram Prakash from Kadja winner

दानोकुइयां से ममता और कड़जा से राम प्रकाश विजेता

Fri, 05 Aug 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mamta from Danokuiyan and Ram Prakash from Kadja winner
सेमरियावां ब्लाक सभागार में मतगणना करतेकर्मी व अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
दानोकुइयां से ममता और कड़जा से राम प्रकाश विजेता
विज्ञापन

- ढाई घंटे में ही पूरी हुई मतगणना, जीते प्रत्याशियों को दिया गया प्रमाणपत्र
- शांति व्यवस्था के लिए मुस्तैद रही पुलिस
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों पर हुए चुनाव की मतगणना हुई। ढाई घंटे में ही गणना कार्य समाप्त हो गया। दानोकुइयां से ममता पांडेय और कड़जा से राम प्रकाश चुनाव में विजयी घोषित हुए। आरओ ने जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया।

नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्त की देखरेख में आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार व एआरओ एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी ने मतगणना का कार्य सुबह साढ़े आठ बजे शुरू कराया। दो टेबलों पर हुई मतों की गणना करीब ढाई घंटे के भीतर ही पूरा कर ली गई। आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार व एआरओ एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी ने बताया कि वार्ड संख्या 24 दानोकुइयां द्वितीय क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर कुल 1746 मत में से 837 मत पड़े थे। मतों की गणना हुई। जिसमें से 15 मत अवैध पाए गए। जबकि प्रत्याशी ममता को 422 मत, गुफरान मुनीर 399 मत और बदामा देवी को कोई मत नहीं मिला। कांटे की टक्कर में ममता ने प्रतिद्वंद्वी गुफरान को 23 मत से हराकर जीत दर्ज किया। वहीं वार्ड संख्या 18 कड़जा अनुसूचित जाति के आरक्षित सीट पर कुल 1865 मत में से सिर्फ 340 मत पड़े थे। मतों की गणना में उम्मीदवार राम प्रकाश को 304 मत और इंद्राजी को सिर्फ 28 मत प्राप्त हुए। जबकि आठ मत अवैध घोषित हुआ। इस सीट पर राम प्रकाश ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 276 मत से हराकर चुनाव में जीत हासिल की। जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, सीओ अंशुमान व एसओ सर्वेश राय के साथ कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed