फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   making team for inspection

तीन ग्राम पंचायतों में अनियमितता की जांच के लिए टीम गठित

Tue, 21 Jun 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
making team for inspection
तीन ग्राम पंचायतों में अनियमितता की जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन

- डीएम ने जांच टीम को 15 दिनों में रिपोर्ट देने का दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने अलग-अलग विकास खंडों के तीन ग्राम पंचायतों में अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए टीम का गठन किया है। टीम को 15 दिनों के भीतर जांचकर रिपोर्ट दिए जाने का निर्देेश दिए गए हैं। जांच में यदि अनियमितता मिली तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विकास खंड पौली के छितौनी निवासी आनंद राय पुत्र हूबलाल ने डीएम को शपथ पत्र देकर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की है। डीएम ने प्रकरण में टीम गठित कर दी है। जांच टीम में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा और नलकूप खंड के सहायक अभियंता पंकज चौधरी को शामिल किया है। इसी तरह विकास खंड बघौली के भगवानपुर निवासी चंद्रशेखर नायक पुत्र गौरीदत्त नायक ने शपथ पत्र के साथ डीएम को शिकायती पत्र दिया गया। जिसमें पूर्व प्रधान के जरिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय का मरम्मत नहीं कराने का आरोप है। जबकि शासन से इसके लिए बजट भेजा गया था। डीएम ने इसकी जांच के लिए आरईडी के अधिशासी अभियंता वाईपी शुक्ल और नलकूप खंड के सहायक अभियंता मैनुद्दीन अंसारी को नामित किया है। डीपीआरओ ने बताया कि बेलहर विकास खंड के ग्राम पंचायत लोहरौली ठकुराई निवासी निसार अहमद पुत्र मोहम्मद अमीन ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की है। डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि और सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग इंद्रजीत सिंह को नामित किया है। डीएम ने तीनों प्रकरणों में जांच टीम को निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करें। जांच में यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed