{"_id":"65243c369b56bf3ff30e2336","slug":"make-a-master-plan-for-the-beautification-of-bakhira-lake-cdo-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-3988-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बखिरा झील के सौंदर्यीकरण के लिए बनाएं मास्टर प्लान : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बखिरा झील के सौंदर्यीकरण के लिए बनाएं मास्टर प्लान : सीडीओ
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व सीडीओ संत कुमार की मौजूदगी में बखिरा झील, पक्षी बिहार के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के दृष्टि से कार्य योजना तैयार करने के लिए बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों को यहां के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने राजस्व विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि, उद्यान, मनरेगा, पीडब्लूडी, मत्स्य सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बखिरा झील एवं पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन के दृष्टि से विकसित किए जाने के लिए विभाग से संबंधित कार्याे की रूपरेखा तैयार कर अगली बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। बैठक में कृषि विभाग, मनरेगा सहित अन्य विभागों द्वारा उनके विभाग से संबंधित कराए जाने वाले कार्यो के बारे में जानकारी दी गयी। सीडीओ ने बखिरा झील एवं पक्षी बिहार के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए स्थानीय लोगो में जागरूकता पैदा करने, बखिरा झील के विकास से होने वाले स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ से जागरूक करते हुए उन्हें इससे जोड़ने के निर्देश दिए।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने विभागों द्वारा आपसी समन्वयता के साथ कार्य योजना बनाते हुए एक मास्टर प्लान तैयार कर उस पर कार्य करने का सुझाव दिया। सीडीओ ने
विज्ञापन
बताया कि विकास खण्ड बघौली एवं मेंहदावल के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों जिनसे होकर कुछ नाले बखिरा झील में जाते, उनको मनरेगा के कार्य योजना में सम्मिलित करते हुए स्थानीय किसानों से वार्ता के पश्चात नालों की खुदाई, सफाई कराने की कार्य योजना बनाई जा रही, जिससे झील में साफ पानी ही गिराया जाना सुनिश्चित किया जा सके।
प्रभागीय वनाधिकारी ने झील में जलकुंभी आदि की सफाई के संबंध में कार्य योजना पर चर्चा की गयी। उप निदेशक कृषि ने झील के आस-पास कृषि योग्य जमीनों मोटे अनाज की खेती करवाने एवं इसकी उपयोगिता से किसानों को जागरूक करने के संबंध में किसानों के साथ गोष्ठी आदि के आयोजन के संबंध में जानकारी दी गयी। उन्होंने बखिरा झील के आस-पास एग्रो टूरिज्म विकसित किए जाने की संभावनाओं के बारे में भी अपनी राय रखी।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीएफओ पीके पांडेय, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा, उप कृषि निदेशक राकेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, बीएसए अमित सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी शंशाक चौधरी आदि उपस्थित रहे।