{"_id":"632757cdcdb4fa309466a872","slug":"mahuli-vishwnathpur-road-are-not-ok-khalilabad-news-gkp450940472","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुली-विश्वनाथपुर मार्ग क्षतिग्रस्त, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुली-विश्वनाथपुर मार्ग क्षतिग्रस्त, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
महुली से विश्वनाथपुर को जाने वाली सड़क जगह जगह टूटी हुई है।
- फोटो : KHALILABAD
महुली-विश्वनाथपुर मार्ग क्षतिग्रस्त, बढ़ी परेशानी
- मरम्मत के साल भर बाद ही जगह-बन गए गड्ढे
- बारिश में गड्ढों में भरा पानी, हादसे की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। जिले के प्रमुख सड़कों में शामिल महुली-विश्वनाथपुर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण लोगों को सफर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बारिश होने के कारण यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई है।
महुली से विश्वनाथपुर के जोड़ने वाली सड़क की लंबाई करीब सात किलोमीटर है। इस मार्ग के भरटोलिया, डुमरी, नैनाझाला, खजुहा, विश्वनाथपुर के पास सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग जिला मुख्यालय आते-जाते हैं।
आसपास के लोग और राहगीरों ने बताया कि इस सड़क के मरम्मत हुए एक साल भी नहीं हुआ और सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। नगर पंचायत हरिहरपुर के सभासद गंगा पटवा, जितेंद्र, दीपू, धर्मेंद्र, घनश्याम आदि लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रामजीत प्रसाद ने कहा कि बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इस दौरान सड़क पर बने गड्ढों को भरवा दिया जाएगा।