फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maharajganj enters Super Eight after winning consecutive matches

Sant Kabir Nagar News: लगातार मैच जीतकर महराजगंज सुपर आठ में

Fri, 28 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj enters Super Eight after winning consecutive matches
नाथनगर के छितही मे ंचल रही क्रिकेट प्रतियोगिता-स्रोत आयोजक
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के छितही गांव में आयोजित आजाद क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन छह में बृहस्पतिवार को छह टीमों में मुकाबला हुआ। लगातार दो मैच जीतकर महाराजगंज की टीम ने सुपर आठ में जगह बनाई। इस दौरान खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अंतिम गेंद तक जमे रहे।
विज्ञापन

पहले मैच में महाराजगंज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट गंवाकर 91 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी पौली की टीम आठ विकेट गंवाकर 84 रन पर सिमट गई। दूसरा मैच सेमरियावां और कुशहवा के बीच हुआ।
विज्ञापन

सेमरियावां की टीम आठ ओवर में 63 रन बना सकी। कुशहवा की टीम चार ओवर में ही लक्ष्य हासिलकर मैच जीत लिया।
तीसरा मैच कुशहवा और महाराजगंज के बीच हुआ। कुशहवा की टीम ने आठ ओवर में 102 रन बनाया। जवाब में उतरी महाराजगंज की टीम मात्र छह ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर तीन विकेट से मैच जीत लिया। लगातार दो मैच जीतने के चलते रैंकिंग में महराजगंज टीम ने सुपर आठ में शामिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजक अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, सलीम बाबू, मो शहीम, पिंटू खान, मेराज उर्फ बब्बू, असजद उर्फ पप्पू खान, भोलू खान, शायर असद मेहताब आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed