फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   maghat mahostava latest update

फूलों संग खेली ब्रज की होली

Thu, 16 Jan 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
maghat mahostava latest update
मगहर महोत्सव में कलाकारों के संग फूलों की होली खेलती चेयमैन व अन्य लोग - फोटो : KHALILABAD
फूलों संग खेली ब्रज की होली
विज्ञापन

- कलाकारों ने दीपक नृत्य और मयूर नृत्य कर समां बंधा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। मगहर महोत्सव में बुधवार की देर शाम मथुरा से आए पंडित मुरारी लाल तिवारी के निर्देशन में ‘गिरिराज कृष्ण कला समिति’ के कलाकारों द्वारा मनमोहक ढंग से भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया इसके साथ ही फूलो से ब्रज की होली खेली। जिससे माहौल भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व कलाकारों को चेयरमैन संगीता वर्मा ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रामकिशन शर्मा और साथी कलाकारों के द्वारा गाए गए ब्रज की वंदना से हुई। जिसके बोल थे ‘ब्रज चौरासी कोस में चार ग्राम निज धाम, वृंदावन और महापुरी प्रसानों नंद गांव’ पेश किया। कलाकारों के द्वारा भगवान कृष्ण की भूमिका में पवन व राधा के रूप में रजनी ने मयूर नृत्य खूबसूरत अंदाज में पेश किया। कलाकारों के द्वारा दीपक नृत्य पेशकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कृष्ण की भूमिका में गोविंद तिवारी व उनके सखा की भूमिका में देवेंद्र, तारेश, मनोज कुमार व राधा के रूप में रजनी व सखी के रूप में कोमल, तुलसी के द्वारा ब्रज की लठ्ठमार होली खेलकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में राधा और कृष्ण तथा उनके सखा व सखी ने मिलकर फूलों की होली खेलकर लोगों को भी इस फूल की होली खेलने के लिये मजबूर कर दिया। इस मौके पर चेयरमैन संगीत वर्मा, नोडल अधिकारी वेद प्रकाश चौबे, राम शंकर यादव, नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय, बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, शिव जी, अवधेश सिंह, त्रिलोकीनाथ वर्मा, गुड्डू वर्मा, जिया अंसारी, मेंहदी हसन, संतोष साहनी, अहमद खान, योगेश चौधरी, विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed