फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maghar mahostava starts in 12 january

मगहर महोत्सव में दिखेगी कबीर की झलक

Tue, 31 Dec 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Maghar mahostava starts in 12 january
मगहर कबीर चौरा परिसर में लगने वाले मेला का जायजा लेते डीएम - फोटो : KHALILABAD
मगहर महोत्सव में दिखेगी कबीर की झलक
विज्ञापन

- डीएम ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
- 12 से 18 जनवरी तक चलेगा महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। मगहर महोत्सव समिति की तैयारी बैठक मंगलवार को कबीर चौरा परिसर स्थित डारमेट्री हॉल में डीएम व महोत्सव समिति के अध्यक्ष रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें महोत्सव को भव्य रूप देने पर चर्चा की गई। दर्शक दीर्घा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दूर-दराज से आने वाले दुकानदारों और मेला में आने वाली भीड़ को लेकर रणनीति बनाई गई है। खास बात ये हैं कि इस बार के कार्यक्रमों में कबीर की झलक दिखेगी। 12 से 18 जनवरी तक महोत्सव चलेगा।

डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम कबीर के गरिमानुरूप होनी चाहिए। मेले का बजट स्वीकृत हो गया है। जिम्मेदार दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो इस बात का ख्याल रखा जाए। 12 से 18 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव में पूर्व कार्यक्रम की तरह इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीएम ने मेले परिसर का स्थलीय निरीक्षण के बाद पांच जनवरी तक मेला परिसर को हरहाल में सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि धनराशि की कोई समस्या नहीं होगी। कलाकारों को समय से भुगतान किया जाएगा। महोत्सव में दुकानदारों, झूला, सर्कस आदि से वसूली का रकम महोत्सव के खाते में जमा होगा। टेंट, जेनरेटर व खाने की व्यवस्था प्राथमिकता के तौर पर रहेगी। टेंट व जेनरेटर के लिए जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। दुकानदारों के स्थान का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा। महोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य वेद प्रकाश चौबे ने कहा कि 12 जनवरी को कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे से होगी। 13 जनवरी को कव्वाली होगी। जवाबी बिरहा, रंगारंग कसर्यक्रम, कबीर गोष्ठी, सर्वधर्म समभाव आदि के कार्यक्रम में चुनिंदा कलाकर शिरकत करेंगे। इसे बुधवार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। चेयरमैन संगीत वर्मा ने कहा कि महोत्सव शानदार तरीके होगा। परिसर की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था व अस्थाई शौचालय की व्यवस्था नगर पंचायत कराएगी। महोत्सव समिति के सदस्य अवधेश सिंह ने कहा कि भोजन और जलपान की व्यवस्था टेंडर के माध्यम से की जाएगी। सर्वसम्मति से संस्थापक सदस्य वेदप्रकाश चौबे को कार्यक्रमों का गैरसरकारी नोडल बनाया गया है। इस दौरान एसडीएम सदर एसपी सिंह, महोत्सव सहायक बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, रामशंकर यादव, सुुभाष शुक्ला, नूरुज्जमा अंसारी, राजेश वर्मा, जिया अंसारी, त्रिलोकी वर्मा, सिब्तेन मुस्तफा, महंत विचारदास के प्रतिनिधि संत केशव दास, शिवकुमार गुप्ता, अवधेश सिंह, निजामुद्दीन, डॉ. एके पांडेय, अमरदेव यादव, मोहम्मद असअद, वीरेंद्र कुमार पांडेय, लेखपाल चंद्रभूषण कन्नौजिया, मोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed