फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maghar Festival 12, began preparations

मगहर महोत्सव 12 से, तैयारी शुरू

Thu, 07 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Thu, 07 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
मगहर। महोत्सव 2016 को भव्य बनाने की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। यही नहीं कबीर चौरा परिसर में झूले और खजले की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। महात्मा कबीर की समाधि, मजार और गुफा की सफाई के लिए पुरातत्व विभाग जुटा हुआ है। इसके साथ ही कबीरचौरा परिसर की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


मंच के सामने टेंट लगाने का कार्य भी चल रहा है। बाहर से दुकानदार धीरे-धीरे आने शुरू हो गए हैं। बुलंदशहर के खजला व्यवसायी भूपेश और राजकुमार ने बताया कि वह पिछले 20 साल से यहां आ रहे हैं। कबीर के दर्शन के साथ खजला बेच कर आमदनी भी कर लेते हैं।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के जेई प्रदीप सिंह ने बताया कि मजार, समाधि और गुफा की रंगाई पुताई कराई जा रही है। परिसर की भी सफाई पर जोर है। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि 12 से 18 जनवरी  तक मगहर महोत्सव मनाया चलेगा। व्यवस्था सुदृढ़ रहे इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमेश रंजन को जिम्मेदारी दी है। एसडीएम सदर सतीशमणि मेला सचिव है और वह लगातार मेले की भव्यता के लिए प्रयासरत है। कलाकारों का चयन हो गया है। मेले का उद्घाटन कमिश्नर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मगहर महोत्सव के कार्यक्रम
12 जनवरी : अपराह्न एक बजे से छह बजे शाम तक उद्घाटन समारोह, शाम छह बजे से रात्रि आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोकगीत का गायन होगा। आठ बजे से एक बजे तक कवि सम्मेलन एवं कुलहिंद मुशायरा होगा। जिसमें कुंवर जावेद, जमील खैराबादी और काविश रुदौलवी, कमर मोहम्मदाबादी, हरिनरायन हरीश, प्रभात चतुर्वेदी, पूनम श्रीवास्तव आदि कवि और शायर शिकरत करेंगे।

 13 जनवरी :  पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न  तीन बजे तक किसान मेला एवं विकास विभाग के कार्यक्रम होंगे। उद्यान एवं फल संरक्षण,   कृषि एवं दुग्ध विकास गोष्ठी के कार्यक्रम होंगे। तीन से छह बजे तक कबीर दरबार,छह बजे से आठ बजे लोकगीत एवं बिरहा होगा। आठ बजे रात से बारह बजे तक अभिषेक एवं सचेत टंडन के जरिए कार्यक्रम प्रस्तुत होगा।

14 जनवरी : पूर्वाह्न 11 बजे से एक बजे तक दंगल प्रतियोगिता, संगीत गायन कार्यक्रम होगा। एक बजे से छह बजे शाम सर्वधर्म सद्भाव सम्मेलन, शाम छह से आठ बजे रात तक लोकगीत एवं बिरहा और आठ बजे के बाद डॉक्टर मुन्नू यादव और नीतूराज का जबाबी बिरहा  कार्यक्रम होगा।

15 जनवरी: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक पर्यावरण गोष्ठी एवं आल्हा, दो से छह बजे तक वर्तमान परिवेश में कबीर के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी होगी। शाम छह से आठ बजे तक लोकगीत एव बिरहा। रात आठ बजे से एक बजे तक जबावी कव्वाली, फिरोज शोला वारसी नागपुर एवं रुखसार आरजू साबरी मुंबई के बीच होगा। ।

 16 जनवरी : पूर्वाह्न 11 बजे से एक बजे तक एड्स एवं पल्स पोलिया जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशाला एवं बेबी शो, कृषि प्रदर्शनी,बागवानी, फायर ब्रिगेड ,स्काउट गाइड एवं एनसीसी के कार्यक्रम और हैंडलूम प्रदर्शनी। एक बजे से छह बजे शाम तक कबीर पर आधारित सूफी भजन होगा। अपराह्न छह बजे से आठ बजे तक दादरा ठुमरी,चैती भजन,कजरी,गजल एवं पारंपरिक गीत का गायन होगा। रात आठ बजे से 12 बजे तक इफ्टा के जरिए नाट्य प्रस्तुति की जाएगी।

 17 जनवरी : पूर्वाह्न 11 बजे से दो बजे तक कबीर दास की रचनाओं पर आधारित अंत्याक्षरी एवं भाषण प्रतियोगिता, अपराह्न दो से चार बजे तक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन होगा। चार से छह बजे तक लोक गीत बिरहा,शाम छह से आठ बजे तक कामायनी संस्था के जरिए नाट्य मंचन, रात आठ बजे से बारह बजे तक संगीत संध्या जहीर एंड पार्टी बरेली के जरिए कार्यक्रम प्रस्तुत होगा।


18 जनवरी : पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक लोकगीत एवं बिरहा। 12 से चार बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, चार से छह बजे तक समापन कार्यक्रम। छह से आठ बजे रात तक लोकगीत, आठ बजे से 12 बजे तक भोजपुरी गीत सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।  



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed