{"_id":"5e4d6bc28ebc3ef29306f4e5","slug":"madrsa-board-exam-start-on-25-feb-khalilabad-news-gkp3417726184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 25 से, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 25 से, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरे की हुई है व्यवस्था
- डीएम ने छह सचल दस्ता किया गठित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। 25 फरवरी से जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो दो पालियों में होगी। इसमें 3516 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। डीएम ने छह सचल दस्ता भी गठित कर दिया है।
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी तनमय पांडेय ने बताया कि 25 फरवरी से पांच मार्च तक मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। अल जामियत हुदा एस के तालिमी सेंटर नंदौर, स्वर्गीय इफ्तेखार अहमद खान मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज नंदौर, जनता यूएमवी धर्मसिंहवा, पब्लिक इंटर कॉलेज अमथी-निघुरी, जामिया अरबिया अहले सुन्नत मिस्बाहुल उलूम, बिधियानी खलीलाबाद, मदरसा अरबिया कादिरिया रिजीविया देवरिया लाल, एमएच पब्लिक निस्वां इंटर कॉलेज महदेव सालेहपुर, मोहम्मद नबी पब्लिक इंटर कॉलेज सौनोरा गौसी, मदरसा अली मिया बन्नी सैथवलिया, अल मदरसतुल इस्लामिया लिलबनात दुधारा, मरियम मेमोरियल इंटर कॉलेज कॉलेज महुली और पंडित राम कृपाल इंटर कॉलेज दर्शन नगर महेश्वरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।