फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lovers hanging dead body found

Sant kabir nagar: पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका का शव, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 20 Sep 2022 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 10:57 AM IST
सार

सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने बताया कि गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव के किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
lovers hanging dead body found
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव के सीवान में सोमवार सुबह नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला। प्रेमी-प्रेमिका गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोर और 15 वर्षीय किशोरी गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे। दोनों पट्टीदारी में भाई-बहन लगते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोमवार सुबह दोनों के शव संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में महुआ के पेड़ से लटके मिले।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक परिजन भी दोनों के बीच प्रेम-संबंध होने की बात स्वीकार कर रहे हैं। दोनों ने ऐसा क्यों किया, इस पर अनभिज्ञता जता रहे हैं। वहीं, किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे 15 वर्षीय बेटी और पट्टीदारी का 17 वर्षीय किशोर घर से भाग गए थे। रात में काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दम घुटने से हुई है दोनों की मौत
कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें दम घुटने से से दोनों की मौत होना बताया गया है। वहीं, तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में पता चला कि दोनों का आपस में प्रेम संबंध था। आत्मघाती कदम उठाने की वजह की जांच की जा रही है।


गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव के किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अंशुमान मिश्र, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed