{"_id":"674df6823fe2e40ccc0657cb","slug":"loved-on-the-pretext-of-marriage-and-absconded-with-a-four-wheeler-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124821-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर किया प्यार चार पहिया वाहन लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर किया प्यार चार पहिया वाहन लेकर फरार
Mon, 02 Dec 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र का एक गांव निवासी युवक राजस्थान में जाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसका चार पहिया वाहन लेकर फरार हो गया। सोमवार को प्रेमी को ढूंढते हुए युवती धनघटा पहुंची और प्रेमी के घर का पता लोगों से पूछने लगी। हालांकि देर शाम तक इस तरह की किसी भी मामले की जानकारी से पुलिस ने इंन्कार किया है।
राजस्थान से धनघटा पहुंची युवती का कहना था कि इसी क्षेत्र का रहने वाला युवक राजस्थान में पहुंचकर काम कर रहा था। उसका आवास युवती के मकान के बगल में था। बातचीत का भी सिलसिला शुरू हो गया। युवती का कहना था कि धीरे-धीरे करके दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी तो युवक शादी करने का प्रस्ताव उसके सामने रखा। जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया।
चार माह पहले युवक युवती की चार पहिया गाड़ी लेकर निकला तो फिर अपने आवास पर नहीं लौटा। तभी से इंतजार के बाद युवती प्रेमी को ढूंढते हुए धनघटा पहुंची और प्रेमी के तलाश में जुट गई। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी से इंन्कार किया है।