{"_id":"685edccd469c7ac1f3029883","slug":"lord-jagannaths-procession-started-with-great-pomp-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134703-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा
Fri, 27 Jun 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा।
मेंहदावल। कस्बे में शुक्रवार को कुबेरनाथ मंदिर परिसर से भगवान कृष्ण के स्वरूप भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा व बलराम की झांकी का दर्शन कर मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा और जयकारे भी लगाए। लोगों ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत भी किया।
कुबेर नाथ मंदिर से शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। रथ यात्रा कुबेर नाथ मंदिर से टड़वरिया, बसडीला, मरवटिया कला, जलवान, एकला, सोनौरा, उत्तर पट्टी, चौक बाजार, अंजहिया बाजार, ठाकुर द्वारा, रोडवेज, पेट्रोल पंप, पश्चिम टोला होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के संचालक पंडित दया शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि जगन्नाथ का अर्थ है पूरे जगत की रक्षा करने वाला है।
महाभारत काल से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि इस दिन भगवान अपने भक्तों को साक्षात दर्शन देते है। भगवान विष्णु के अवतार जगन्नाथ सच्चे मन से मांगे जाने वाले श्रद्धालुओं की कामनाओं को इस दिन पूर्ण करते है।
विज्ञापन
इस दौरान पंडित विंध्याचल चतुर्वेदी, विश्वमूर्ति मणि त्रिपाठी, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, संतोष कुमार, रत्नाकर भारती आदि मौजूद रहे।