{"_id":"6595a1d566a2f87dd80b766c","slug":"loot-with-a-man-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-7742-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नकदी व मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नकदी व मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार
Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के वन देवी के पास हुई घटना
मामले की छानबीन में जुटी कोतवाली पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उस्का कला और वन देवी के बीच बाइक सवार नकदी और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पीडि़त ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।
पुलिस को दिए अपने प्रार्थनापत्र में घटरम्हां निवासी विशाल चौधरी ने बताया कि उनकी मां स्कूटी खरीदने के लिए अपने बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाला था। इसे लेकर वह छात्रवृत्ति ऑनलाइन कराने के लिए खलीलाबाद चले गए। छात्रवृत्ति ऑनलाइन कराने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। इसी बीच उस्का और वन देवी के बीच में बाइक पर सवार तीन बदमाश जो अपने चेहरे पर गमछा बांधे हुए थे, उनको रोक लिए। बाइक सवार उनको गाली देते हुए दोनों हाथ पीछे से पकड़कर मुंह दबा दिए। इसके बाद उनको मारते हुए जेब में रखे 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उनको धक्का देकर भागने लगे। भागने के दौरान उनके बाइक का नंबर देख लिया। पीडि़त ने पुलिस से मामले में केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शिकायत की जांच के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जांच में जो निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा। उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।