फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Long queues of patients with skin diseases and fever.

Sant Kabir Nagar News: त्वचा रोग, बुखार के मरीजों की लंबी कतार

Mon, 10 Aug 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Long queues of patients with skin diseases and fever.
मगहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक, संवाद
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, बुखार, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मेला में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। इसके साथ ही पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेला में कुल 1198 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 111, उदर रोग के 100, शुगर के 120 , त्वचा रोग के 209 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई सुमित्रा देवी, शांति देवी आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी और तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 31 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 31 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 40 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed